सेक्स रैकेट चलाने वाले तीन युवक गिरफ्तार
पटना : गांधी मैदान अंतर्गत एक्जीविशन स्वामी नंदन टीरहा के पास मंगलवार देर रात को सेक्स रैकेट का धंधा चलाने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों गिरफ्तार युवकों के पास से 30 पुड़िया से अधिक गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, सेक्स रैकेट चलाने वाले कुछ युवक लड़कियों के साथ अपने ग्राहक को लेकर आये हैं। इसी दौरान पुलिस ने जब छापेमारी की तो युवकों को पहले ही भनक लग गई। यहां से लड़की फरार हो गई। वहीं तीन लड़कों को पकड़ा गया इनमें सुधीर पासवान, दिलीप कुमार यादव और सवर मल बैरवा है। पकड़ गए युवक कोलकाता से लाने वाली लड़कियों का पटना में अधिक रेट में ग्राहकों को उपलब्ध कराते थे। इसने बताया कि कम से कम पांच से दस हजार रुपये लड़की को सेक्स रैकेट के लिए सप्लाइ किया जाता था। पूछताछ में बताया कि पटना में कई हाई प्रोफाइल लोग हैं जो इन लड़कियों की डिमांड करते हैं।
गांधी मैदान थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि तीनों कोलकाता से लड़की लेकर आते थे। पटना में अलग-अलग जगहों पर सप्लाई करते थे। अभी इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस धंधे में कितने लोगों जुड़े हुए है। इसकी जानकारी प्राप्त की जा रही है।