रालोसपा को चुनाव से पहले बड़ा झटका कई कार्यकर्ता जदयू में शामिल हुये
पटना बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव से रालोसपा पार्टी के कई नेताओं ने उपेन्द्र कुशवाहा को बड़ा झटका दे दिया है। पार्टी की प्रदेश महासचिव स्वीटी प्रिया सहित कई नेताओं ने जेडीयू कि सदस्यता लिया है। रालोसपा के साथ-साथ आरजेडी के भी कई नेता जेडीयू में शामिल हुए हैं। इसमे सबसे बड़ी बात यह है कि रालोसपा की प्रदेश महासचिव स्वीटी प्रिया ने जदयू का सदस्यता ले लिया है।
पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जदयू एमएलसी व बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। वहीं जदयू में शामिल होने पर पत्रकारों से बात करते हुए स्वीटी प्रिया ने कहा कि वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास की कार्यप्रणाली से पहले से ही काफी प्रभावित हैं। उनके नेतृत्व ही में जंगलराज के जमाने का पिछड़ा बिहार आज विकास के ऊचाईयों को छू रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा लाए गए शराबबंदी कानून, महिला सशक्तिकरण, बालिका पोशाक, लड़कियों को स्कूल जाने के लिए साईकिल, हर घर नल जैसी योजनाओं ने बिहार के विकास में एक नई लकीर खींच दी है।
आगे स्वीटी प्रिया ने कहा कि वो अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टीम की एक सिपाही बनकर बिहार के विकास में भागीदारी के साथ साथ अपने क्षेत्र का भी सर्वांगीण विकास करेंगी। इससे पहले स्वीटी प्रिया के साथ उनके पति और बिहार प्रदेश महासचिव रालोसपा रामसेवक सिंह, जिला पार्षद दलसिंहसराय किरण देवी, युवा राष्ट्रीय महासचिव रालोसपा कुंदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष रालोसपा समस्तीपुर अभिनव समीर, सरपंच सह प्रखंड अध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ रालोसपा धर्मेन्द्र कुमार रजक, समस्तीपुर के कई राजद नेताओ सहित विभिन्न दलों के सैकड़ों नेताओ और कार्यकर्ता जदयू में शामिल हुए।
वहीं इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि स्वीटी प्रिया जैसी जुझारू नेताओ के पार्टी में शामिल होने से जदयू को और मजबूती मिलेगी। दूसरी ओर नीरज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार में किए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस मौके पर जदयू की पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, विधायक रामबालक सिंह सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।