सरफुद्दीन अली / गोपालगंज : जिले से जिला परिषद क्षेत्र संख्या 24 मांझा जिला पार्षद प्रत्याशी दीपिका सिंह के नामांकन के बाद चुनावी जनसम्पर्क में तेजी ला दी हैं।
डोर टू डोर लोगो से मिलकर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील कर रही है वही दीपिका सिंह हमारे संवाददाता से बात करते हुए कही उक्त की स्वास्थ्य क्षेत्र शिक्षा क्षेत्र हो या बाढ़ से ग्रसित गांव हो पूर्व में हमारे पति इंजीनियर विकास कुमार सिंह जी हमेशा से जिला के लोगों का निःस्वार्थ सेवा करते आ रहे हैं हमे मौका मिला तो अपने क्षेत्र मे स्वास्थ्य शिक्षा और महिलाओं के लिए हमेशा आवाज बुलंद करूंगी और सामाजिक न्याय के साथ विकास के नये आयाम स्थापित करने का प्रयास करूंगी।
वही इंजीनियर विकास कुमार सिंह जी ने कहा की पंचायती चुनाव हमारे लिए पेशा नही है मैं क्षेत्र के लोगों के विकास स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए उनपर भरोसे के साथ चुनावी मैदान मे हूं
हमारा लक्ष्य है जिला परिषद क्षेत्र संख्या 24 के 7 पंचायतों में हर एक पंचायत में ग्रामसभा बनाकर छोटी छोटी समस्याओं का समाधान करना।
सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा दिलवाना।
जनता का प्यार आशिर्वाद हमारे साथ है सभी साथियों का आभार जो तन मन धन से हमारे साथ खड़े हैं।