सामाजिक न्याय के पुरोधा, गरीबों के मसीहा, वंचितों व शोषितों की आवाज़ जनप्रिय माननीय और सम्मानीय राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जी का जन्म 11 जून 1948 को बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया गांव में हुआ।। लालू जी के 71 वें जन्मदिन पर मैं पत्रकार आलोक झा(समाजवादी व लालूवादी) उनको बहुत-बहुत बधाई साथ ही ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना के संग जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।।।
गरीब परिवार में जन्मे, गरीबी में पले-बढ़े और हमेशा गरीबों के हक की आवाज़ बुलंद करने वाले गरीबों के हमदर्द लालू जी पटना विश्वविद्यालय से एलएलबी और यहीं से छात्र राजनीति के ज़रिए ही राजनीति में आने के संकेत दिए।।।जयप्रकाश नारायण के शिष्य होने के नाते जेपी के आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई और जेल भी गए।।।29 वर्ष की आयु में लालू जी लोकसभा सांसद बनें।।फिर बाद के दिनों में बिहार विधानसभा के सदस्य रहते नेता प्रतिपक्ष भी रहें लेकिन 1990 में वो बिहार के मुख्यमंत्री बनें।।1997 तक मुख्यमंत्री रहें।।।इसके अलावे 2004 से 2009 तक भारत के रेलमंत्री भी रहें।।।रेलमंत्री के रूप में पूरे विश्व में अपने और अपने देश के नाम को रौशन किया।।।।
दिल के साफ, भोले-भाले लालू जी को चारा घोटाले में साजिशन नामित किया गया…।।अभी न्यायिक प्रक्रियाओं से गुजर रहे हैं।।।आने वाले दिनों में साजिश से पर्दा उठेगा और सच्चाई सबके सामने होगी।।।।
लालू जी ने बिहार के लोगों के लिए नया नारा दिया जिसमें सभी जाति व धर्म के लोगों को साथ आगे ले जाने की अपनी भावना व्यक्त की है।।।वो नारा है-जय भीम, जय मंडल, जय बहुजन, जय हिंद…।।।
आपका
आलोक झा
पत्रकार, दिल्ली।।।।